कोडरमा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को बीती शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों के तस्कर बरही की ओर से तिलैया की ओर आ रहे हैं और तिलैया बाजार में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले हैं।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने महिंद्रा शोरूम के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा।पहले चरण में दो तस्कर गिरफ्तारगिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचाननितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा, पिता संतोष कुमार सिन्हा एवंराकेश राज, पिता स्व. राजकुमार प्रसाद(दोनों निवासी गांधी स्कूल रोड, झुमरी तिलैया) के रूप में हुई।तलाशी के दौराननितेश आनंद के पास से 1.02 ग्राम ब्राउन शुगर,28,700 रुपये नकद,ओप्पो कंपनी का मोबाइलबरामद किया गया।वहीं राकेश राज के पास सेसैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल,2,540 रुपये नकद,तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिलजब्त की गई।बरही से सप्लाई का खुलासापूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त हैं और यह मादक पदार्थ बरही से रोहित उर्फ गोलू एवं अमित कुमार सिंह से खरीदकर आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों सप्लायर देर शाम चारपहिया वाहन से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर तिलैया आने वाले हैं।दूसरे चरण में बोलेरो से दो और तस्कर गिरफ्तारसूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान बोलेरो कैंपर (JH02AS-4431) को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार दो व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचानरोहित कुमार उर्फ गोलू उर्फ टाइगर, पिता राजकुमार ठठेरा, निवासी धोबी टोला, बरहीएवंअमित कुमार सिंह, पिता किशोर सिंह, निवासी बरहीडीह, हजारीबाग रोड(थाना बरही, जिला हजारीबाग) के रूप में हुई।तलाशी मेंरोहित कुमार के पास से 1.82 ग्राम ब्राउन शुगर,27,920 रुपये नकद,आईफोन,मापतौल के लिए वेट मशीनबरामद की गई।वहीं अमित कुमार सिंह के पास से3,900 रुपये नकदऔर तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया गया।एसपी का सख्त संदेशपुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि“मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।”इस छापेमारी में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि विजय गुप्ता, कृष्णकांत यादव एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।