• दुमका के गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे स्थित रांगा मिशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया• घायल युवक की पहचान विजय किस्कू के रूप में हुई है, जो मजडीहा गांव के जोबो का निवासी है• स्थानीय लोगों की मदद से उसे गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया• जानकारी के अनुसार, विजय मुड़ासोल में अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था, तभी पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी• दुर्घटना में विजय के कमर में गहरी चोट आई है• प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका रेफर कर दिया• यह दुर्घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है