उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में प्रयागराज और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण कमिश्नरेट और जोन स्तर के पदों पर बदलाव को अहम माना जा रहा है।प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक संजीव गुप्ता को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पीटीएस जालौन में तैनात ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जॉइंट सीपी अमित को हटाकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भेजा गया है। उनकी जगह अपर्णा कुमार को लखनऊ का नया जॉइंट सीपी बनाया गया है। इसे लखनऊ पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।इसके अलावा, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को पीटीसी जालौन भेजा गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को मानवाधिकार, सुरक्षा, प्रशासन, रेलवे, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, यूपी-112, लॉजिस्टिक्स और भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।