झारखंड में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 17 से 20 मार्च तक वज्रपात का भी खतरा जताया गया है। रांची सहित दक्षिणी और मध्य जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। फिलहाल तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में 2–3 डिग्री तक गिरावट संभव है।