धनबाद: 12 नवंबर को भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद एवं एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र सिंह एवं एस.एस.एल.एन.टी महिला की प्रचार्या डॉ. शर्मिला रानी के द्वारा संयुक्त रूप से महाविद्यालय परिसर में किया गया।स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राज्यपाल सचिवालय के द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक संख्या 2316 दिनांक 22.08.2025 एवं झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक संख्या एम इ/01/1348/2025/3978 दिनांक 16.10.2025 के आलोक में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद एवं एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के द्वारा आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में बच्चियों का उत्साह देखते बन रही थी परंतु जांच के क्रम में अधिकतर बच्चियों का या तो हिमोग्लोबिन कम था या फिर वजन या फिर दोनों।रक्तदान शिविर का आयोजन में नोडल पदाधिकारी, रक्तदान कार्यक्रम, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद के नेतृत्व में किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुमार माधुरेंद्र सिंह, चैयरमेन के सलाहकार, श्वेताम्बरा पाठक, कोषाध्यक्ष, दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव, मनोज कुमार मिश्रा, आजीवन सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में कुल नौ यूनिट ब्लड संग्रह किया गया, जिसे एस.एन.एम.एम.सी.एच. धनबाद के ब्लड सेंटर को सुपुर्द कर दिया गया।