थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रही अभियुक्ता को इंटर-स्टेट ऑपरेशन के तहत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना चौक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्ता को दबोचने में सफलता हासिल की।गिरफ्तारी का विवरणअभियुक्ता: रिचा भार्गव (उम्र लगभग 45 वर्ष)पता: सीके 58/12, नारायण कटरा, नीचीबाग, थाना चौक, वाराणसीगिरफ्तारी स्थान: करीम रेस्टोरेंट, टीडीआई मॉल, थाना कुंडली, जनपद सोनीपत (हरियाणा)दिनांक/समय: 07 जनवरी 2026, समय 02:30 बजेक्या है पूरा मामलाशिकायतकर्ता घनश्याम प्रसाद चौधरी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, कागज के थोक व्यापार से जुड़ी फर्म से अभियुक्ता और उसके पति ने विभिन्न फर्मों के माध्यम से व्यापार करते हुए विश्वास कायम किया और बाद में लगभग 35 लाख रुपये का माल बिना भुगतान किए फरार हो गए।बकाया रकम की लगातार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और बाद में अभियुक्त दंपती ने कार्यालय व आवास बंद कर संपर्क तोड़ लिया।दर्ज मुकदमे और आपराधिक इतिहासअभियुक्ता के विरुद्ध थाना चौक, चेतगंज और लंका सहित कमिश्नरेट वाराणसी के कई थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।इससे पहले अभियुक्ता के पति को थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* दिलीप कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक, थाना चौक* अभिषेक कुमार त्रिपाठी – उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल* अली अतहर – उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी तेलियाबाग* मानसी वर्मा – महिला उप निरीक्षक* एकता पासवान – मुख्य आरक्षी* अश्वनी कुमार सिंह – सर्विलांस सेलफिलहाल अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।