नगर निगम वाराणसी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन करदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। एक ही दिन में करीब 7 हजार भवन स्वामियों ने अपने संपत्ति कर के रूप में कुल 27 करोड़ रुपये जमा किए।नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि नगर निगम के विशेष अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का सकारात्मक असर सामने आया है। उन्होंने सभी करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।विशेष व्यवस्था का मिला बड़ा फायदानगर निगम प्रशासन ने अंतिम दिनों में अवकाश के दिन भी काउंटर खोलने और विशेष शिविर आयोजित करने जैसे कदम उठाए थे। इसी का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने समय सीमा के भीतर अपने बकाया कर का भुगतान किया।समय सीमा के बाद होगी सख्त कार्रवाईअधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया कर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जिन करदाताओं ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ आगे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।