वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन में टप्पेबाजी कर आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1,62,000 नगद, 848 सोने की नाक की कील (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख) और 02 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा ने किया।ऐसे दिया वारदात को अंजामदिनांक 11 दिसंबर 2025 को एक आभूषण व्यापारी प्रयागराज जाते समय आकाशवाणी तिराहे के पास ठगी का शिकार हुआ। आरोपियों ने वाहन से मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और इसी दौरान बैग चोरी कर लिया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण मौजूद थे। मामले में थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।पूछताछ में बड़ा खुलासागिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं और पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।गिरफ्तार अभियुक्त• रमण जाधव (42 वर्ष), निवासी अहमदाबाद, गुजरात• प्रेम विश्वनाथ जाधव (22 वर्ष), निवासी अहमदाबाद, गुजरातगिरफ्तारी स्थानवसुंधरा कॉलोनी स्थित रेलवे का खाली जर्जर क्वार्टर, थाना सिगरा क्षेत्रदिनांक: 06 जनवरी 2026सराहनीय पुलिस टीमथाना सिगरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के कुल 16 अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका रही।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।