ठेला, साइकिल और चेक वितरण कर महिलाओं को दिया सशक्तिकरण का संबलवाराणसी के आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव (राजातालाब) में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्रीन आर्मी ऑफ वेलफेयर संस्था की महिलाओं से संवाद किया।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल, सिलाई केंद्र और स्वावलंबन गतिविधियों का अवलोकन किया।प्लास्टिक मुक्त काशी की पहलहोप वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि काशी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत गंगा घाटों पर छोड़े गए कपड़ों को एकत्र कर धुलाई और कटिंग के बाद ग्रीन आर्मी की महिलाएं सिलाई मशीन से आकर्षक बैग तैयार करती हैं।इन बैगों को वाराणसी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को उपलब्ध कराया जाता है।ठेला, साइकिल और चेक वितरणराज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान:* गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए ठेला* बच्चों को स्कूल जाने हेतु साइकिल* महिलाओं के पारिश्रमिक भुगतान के लिए चेकवितरित किए।उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वयं सहायता समूह बनाने पर विशेष जोर दिया।सामाजिक कार्यों की सराहनाराज्यपाल ने ग्रीन आर्मी द्वारा शराबबंदी और अन्य सामाजिक कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।अधिकारी रहे उपस्थितकार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ विजय जायसवाल, एसडीएम शांतुन कुमार सिनसिनवार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, एसीपी संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।