वाराणसी। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, जांच प्रगति और शासन स्तर से प्राप्त फीडबैक का विश्लेषण किया गया।समीक्षा में कई महत्वपूर्ण खामियां सामने आईं। पाया गया कि अक्टूबर माह की IGRS रैंकिंग में गिरावट का मुख्य कारण यह था कि अनेक जांच अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए बिना ही पांच से अधिक मामलों में रिपोर्ट अपलोड कर दी। इस कारण शिकायतकर्ताओं से नकारात्मक फीडबैक मिला और जिले की समग्र रैंकिंग प्रभावित हुई।इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता मानते हुए, ऐसे कुल 25 उप निरीक्षकों को चिन्हित किया गया है। पुलिस आयुक्त ने इन सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।a