‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभवाराणसी में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का भव्य आयोजन शनिवार को नमो घाट पर किया गया। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।“2017 के बाद शुरू हुआ यूपी दिवस का आयोजन”मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दिवस जैसे कार्यक्रम नहीं होते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह परंपरा शुरू हुई।उन्होंने कहा कि “हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया है, भगवान भी जन्म के लिए इसी भूमि को चुनते हैं।”उत्तर प्रदेश देश में नंबर-वनमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश नए कारखानों के पंजीकरण में देश में पहले स्थान पर है।प्रदेश एक्सप्रेसवे स्टेट बन चुका है और उद्योगों का विस्तार बुंदेलखंड व पूर्वांचल तक हो रहा है, ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े।महिला सशक्तिकरण और अंत्योदय पर जोरउन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार ने इसे ज़मीन पर उतारा है।“अंत्योदय के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।”विकासशील से विकसित भारत की ओरविधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 2014 और 2017 के बाद देश और प्रदेश ने नई दिशा पकड़ी है।वहीं धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है।काशी में पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा उछालजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के बाद पर्यटन में छह गुना वृद्धि हुई है।वाराणसी अब मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है, जहां छह मेडिकल कॉलेज संचालित या प्रक्रियाधीन हैं।बनारस की हस्तियों और कर्मचारियों का सम्मानकार्यक्रम में बनारस घराने के पद्मश्री सितार वादक शिवनाथ मिश्र, ठुमरी गायिका सुचारीका गुप्ता, तबला वादक विभाष मिश्रा, बिरहा गायक प्रेम लाल भारती और भजन गायक सन्नी मिश्रा को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मान दिया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभाकार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लखनऊ से यूपी दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।