मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) 2023 व 2024 बैच के 9 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों तथा जनसेवा के दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार को अपनाएं।रेलवे संचालन और सुरक्षा पर विशेष जोरसंवाद के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया।उन्होंने रेलवे संचालन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और विभागीय समन्वय की महत्ता पर विशेष बल दिया।वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थितिइस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।