वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने सिगरा थाने के चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। रिश्वतखोर दरोगा के साथ एक सिपाही गौरव कुमार भी पकड़ा गया। दरोगा ने केस में नामजद युवक का नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।इसको देने के लिए शिवाकर मिश्रा कई दिनों से दबाव बना रहा था और नहीं देने पर चार्जशीट में नाम डालकर गिरफ्तारी और जेल भेजने की धमकी दे रहा था। रिश्वतखोर चौकीइंचार्ज शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया।एंटी करप्शन के टीम के द्वारा एक वीडियो भी दिया गया है, जिसमें सिपाही के द्वारा पैसा पहले जेब में रख लिया, टीम को देखते ही सिपाही ने पैसे को पीछे फेंक दिया, 3 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।नोट: यह सूचना और इनफॉरमेशन एंटी करप्शन टीम के तरफ से दी गई है