कड़ाके की ठंड के बीच थाना कैंट परिसर में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की। उन्होंने थाना परिसर और पुलिस आवासों की सफाई में जुटे पुरुष व महिला सफाईकर्मियों के बीच उत्तम गुणवत्ता के कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण कराया।सफाईकर्मियों ने अवगत कराया था कि उनके पास उपलब्ध पुराने कंबल ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उनकी व्यथा सुनते ही प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल व्यवस्था कराते हुए ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बेहतर कंबल और गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए।वितरण के दौरान इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि“कर्तव्य निर्वहन में लगे हर कर्मी की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”इस मानवीय पहल से सफाईकर्मियों में संतोष और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से कड़ाके की ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।यह पहल पुलिस की संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो समाज के हर वर्ग के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करती है।