नगर निगम वाराणसी शहर के पार्कों के कायाकल्प और सुंदरीकरण की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में सिगरा स्थित शहीद उद्यान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी शामिल है।बुधवार को हिमांशु नागपाल ने शहीद उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को जल्द एक आधुनिक और सुंदर पार्क मिल सके।आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा उद्यानकायाकल्प के तहत पार्क में बच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले, आकर्षक फव्वारे, और मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरे परिसर में आधुनिक लाइटिंग और बेहतर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी खास आकर्षणपार्क परिसर में बन रही हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों, युवाओं और ज्ञान-प्रेमियों को शांत और तकनीक-संपन्न वातावरण मिलेगा। इससे शहीद उद्यान न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि अध्ययन और सामुदायिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा।नगर निगम का कहना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद शहीद उद्यान शहर के प्रमुख ग्रीन और नॉलेज स्पेस के रूप में उभरेगा।