अपर पुलिस उपायुक्त (SOG) सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के दौरान कानपुर नगर में अवैध मादक पदार्थों एवं उनसे संबंधित अपराधों की जानकारी दी गई, साथ ही नशे के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं व्यवहारिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त सुमेध जाधव सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।