उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में कुल 27 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।सबसे चर्चित बदलावों में, गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल को चंदौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, कई जिलों के एसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को बदलकर नई तैनाती दी गई है। लखनऊ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, एटा, मऊ, बहराइच, जालौन, महोबा सहित कई जिलों में नए चेहरे अब कानून-व्यवस्था संभालेंगे।प्रमुख बदलाव:• चन्द्र प्रकाश बने आईजी सुरक्षा• राजेश द्विवेदी को पीएसी अलीगढ़ की कमान• श्याम नारायण सिंह SDRF लखनऊ भेजे गए• इलामारन बने एटा के नए SSP• सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर की जिम्मेदारी• दीक्षा शर्मा बनीं लखनऊ कमिश्नरेट में DCP• आकाश पटेल बने SP चंदौलीसरकार का यह फैसला प्रशासनिक कसावट और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका सीधा असर कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।