स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। STF टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 733 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त:• विनोद कुशवाहा (बांदा)• जितेंद्र शिव हरे (हमीरपुर)बरामदगी:• 733 किलो अवैध गांजा• 2 मोबाइल फोन• टाटा कंटेनर (HR 55 W 3217)STF को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह है, जो उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता है।आरोपियों के खिलाफ थाना मोहनलालगंज में NDPS एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।नशे के खिलाफ STF का अभियान लगातार जारी है।