कानपुर में ट्रेनों से डीज़ल-पेट्रोल चोरी करने वाला गिरोह आखिरकार पकड़ में आ गया। सीआईबी ग्वालियर और सीआईबी कानपुर की टीम ने ऐसी “फ्यूल चोरी” पर ब्रेक लगा दी, जो काफी समय से चल रही थी।पुलिस ने दो शातिर—सागर गौतम और शिवम गौतम—को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 कट्टी डीज़ल-पेट्रोल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹34,000 बताई जा रही है।