टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व जिप सदस्य दिब्या बास्की ने मंगलवार को एक करोड़ 25 लाख की लागत से बननेवाली आधा दर्जन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। दक्षिणी टुंडी कदैया गांव में जिला परिषद 15 वीं वित्त आयोग(स्वास्थ मद)से बननेवाली 55 लाख की लागत से बनने वाली उप-स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इसके अलावे जिला कल्याण विभाग से कारीगरडीह, बसहा, छतनीपहाड़ी, कोलाहीर,पाटकोल, बिराम पहाड़ी गांव में जाहेर थान का सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं की मांग जनता लंबे समय से करते आ रही थी। जो आज सरजमीं पर फलीभूत हुआ। उन्होंने कहा कि आनेवाले 2026 में टुंडी में विकास कार्य की लहर उठेगी। टुंडी की सरजमीं पर जनता के अनुकूल विकास की बहार आयेगी। इस मौके पर बीडीओ विशाल पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल,जिप सदस्या दिब्या बास्की, प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की, झामुमो अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव रसीद अंसारी, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, मुखिया रीना देवी, शिक्षा प्रेमी धनेश्वर सिंह,मुखिया सनोदी देवी, सुनिल बेसरा, कामेश्वर सिंह,छोटू अंसारी,लपसा किस्कू,कृष्णा मंडल, विधायक निजी सचिव बसंत महतो, आनंद महतो,भक्तु महतो, विकास महतो, सुमित महतो इंतियाज अंसारी, अहमद अंसारी, इस्लाम अनवर, जलील अंसारी, सबीर, जैनुल प्रकाश मराण्डी आदि मौजूद थे।