रांची जिले में विकास और जनकल्याण को गति देने के लिए आज समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।✅ विकास परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने एवं सभी विभागों को परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिए गए।✅ विश्व आदिवासी महोत्सव की तैयारी कार्यक्रम स्थल और जिला स्तरीय तैयारियों को समय पर पूरा कराने को लेकर निर्देश दिए गए। ✅ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ✅ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय आवश्यक निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश। ✅ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी डीएमएफटी फंड से भवन मरम्मत के प्रस्ताव पर कार्य शुरू करने का आदेश। 💪 जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिए गए।⚖️ जन शिकायतों का त्वरित निवारणसभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड स्तर पर शिकायत निवारण और अन्य कार्यदिवसों में कम से कम एक घंटा आम जनता से मिलने का आदेश।