संस्कार भारती, बोकारो जिला इकाई द्वारा एमजीएम हायर सेकंडरी स्कूल में बालकृष्ण रूप सज्जा, नृत्य व नाट्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डीपीएस, चिन्मय, श्री अय्यप्पा, जीजीपीएस, डीएवी सहित कई विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधान और अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडली में शुभ्रा मुखोपाध्याय, सीमा मिश्रा, चमचम कुमारी व श्रीपर्णा घोष शामिल थीं। संस्कार भारती के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. संजय चौधरी ने कृष्ण को जीवन दर्शन बताते हुए बच्चों में संस्कृति, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर बल दिया।