धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। जैसे-जैसे नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है और इसी बीच झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के नामांकन की खबर ने चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है। वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगेपूर्व विधायक संजीव सिंह की चुनावी मैदान में एंट्री से महापौर पद की लड़ाई अब और कांटे की होती नजर आ रही है। उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और शहरभर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।अब सभी की निगाहें जनता के फैसले पर टिकी हैं कि आखिर किस उम्मीदवार को धनबाद की जनता अपना आशीर्वाद देकर महापौर की कुर्सी तक पहुंचाती है। आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।