बेलगड़िया भ्रमण के दौरान माननीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाताटांड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों के साथ वार्ता की। विद्यालय की प्रयोगशाला एवं लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से मुलाकात की और बच्चों से शिक्षा के संबंध जानकारी प्राप्त की। बच्चों से उनकी मांगों को सुना और बच्चों को आश्वस्त किया कि शिक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं जल्द ही दुरुस्त की जाएगी। इसके उपरांत माननीय मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।