जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।कुल 12 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें से 11 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत अपील की सुनवाई की गई। 11 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों में से 06 मामलें एवं 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित मामलें में से 01 का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना एवं लेखा) बक्सर, अंचलाधिकारी इटाढी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर उपस्थित थे।