उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज बलियापुर प्रखंड के पलानी में संकुल संगठन प्रशिक्षण केन्द्र में लेखापाल प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने लेखापाल को बेहतर बही खाता रखरखाव हेतु प्रेरित किया। उसके उपरांत उन्होंने खाली पड़े रूर्बन पार्क का भ्रमण कर उसके सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण में एसएचजी सदस्यों की क्षमता संवर्धन हेतु वित्तीय प्रबंधन, समूह सुदृढ़ीकरण, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ने एवं सामुदायिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुदीप्तो बनर्जी, जेआरडीए के पदाधिकारी मौजूद थे।