निरसा गुरुदास चटर्जी फाउंडेसन के संस्थापक सदस्यों में एक 65 वर्षीय लखन सिंह का निधन इलाज के दौरान गोड्डा में हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये । उनके निधन के समाचार से गुरुदास चटर्जी फाउंडेसन परिवार में शोक की लहर छा गई । उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु खुशरी स्थित आवास लाया गया जंहा शुभचिंतको ने अंतिम दर्शन किया ।भाकपा माले के जिला सदस्य मन्नू सिंह,फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी प्रभु सिंह ने बताया कि स्व सिंह एक समर्पित ,जनवादी योद्धा,और शहीद गुरुदास चटर्जी के आदर्शों के सच्चे सिपाही के रूप में जीवन पर्यन्त सेवा दी और उनके आदर्शों पर चले। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी । उन्होंने बताया कि स्व सिंह कभी भीभ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के विरुद्ध समझौता नहीं किया। वे फाउंडेसन के कार्य मसलन स्वास्थ्य, शिक्षा, निशुल्क नेत्र जांच और ऑपरेशन, ब्लड डोनेशन कैंप के अलावा अनेक सामाजिक और संस्कृति तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र उत्साही भागीदारी रही। उन्होंने शहीद गुरुदास चटर्जी के बलिदान को सदा जीवंत रखने का संकल्प लिया था । शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों में विधायक अरूप चटर्जी आगम राम, टूटून मुखर्जी, हरेंद्र सिंह,बंसी सिंह, प्रभु सिंह,,ललन सिंह,, मन्नू सिंह पोमिल सिंह देवेंद्र मिश्रा मदन दे, निरंजन गौराई, हरहरआर्य, सपन गौराई राम जी यादव,रोशन मिश्रा निवास सिंह दीपक मोदी, शेख अतिकुर रहमान शामिल थे ।