रणधीर वर्मा चौक में टुसू के गीतों पर जमकर किया नृत्यधनबाद: बुधवार को वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन धनबाद में किया गया।जिसमें लाखों की संख्या में झारखंडी प्रेमी 24 जिलों से शामिल हुए।टुसू परब गांव से निकलकर आज दूसरी बार धनबाद शहर के बीचों बीच मनाया गया।टुसू परब गांव में नई धान के फसल तैयार हो जाने के बाद झारखंडी संस्कृति में टुसू परब मनाया जाता है।इस त्यौहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो धान से तैयार होते हैंझारखंड समाज के लिए अच्छी बातें हैं की इस तरह के त्यौहार फिर से मनाया जाने लगा। रणधीर वर्मा चौक पर अजीत महतो ने बताया कि झारखंड के भाषा संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के त्योहार का आयोजन बहुत जरूरी है।सरायढेला से जिला से रणधीर वर्मा चौक तकतरह-तरह की झारखंडी झांकी एवं झारखंड से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य टुसू के गीतों पर इस महारैली में देखने को मिली जो झारखंडी सभ्यता से जुड़ी थी। रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक झांकी में शामिल पुरुष एवं महिलाएं टुसू पर्व का जश्न टुसू गीतों पर नृत्य करके मनाते रहे। वही रणधीर वर्मा चौक पर गांधीनगर के समाजसेवी आकाश महतो और विकास महतो के नेतृत्व में पूड़ी और सब्जी का वितरण किया गया। वितरण में समाजसेवी आरती महतो इन लोगों को अपने हाथों से भोजन बांटा। इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत महतो, , संतोष महतो, मनोज महतो, मिथुन महतो,नरेश महतो, टुनटुन महतो, उत्तम महतो, रंजीत कुमार,रूपलाल, सोनू, विवेक, राहुल, सुशील महतो, साहिल, बरमसिया के रमेश महतो,सरायढेला के गणपत महतो, आजसू के प्रदीप महतो सहितहजारों की संख्या में मौजूद थे।