झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह इससे पहले प्रभारी डीजीपी के पद पर कार्यरत थीं। गृह विभाग ने इस संबंध में मंगलवार की शाम अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार, तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई है।तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अब अगले दो साल तक झारखंड पुलिस प्रमुख के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। डीजीपी नियुक्त होने से पूर्व, तदाशा मिश्रा पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुकी हैं।