पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी. उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. रात करीब साढ़े 9 बजे नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पोडेल ने सुशील कार्की को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुशीला कार्की के अलावा किसी और ने शपथ नहीं ली है. 9 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने 12 सितंबर 2025 को सुशीला कार्की को पहली महिला कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया. यह जानकारी काठमांडू पोस्ट ने पुष्ट की है. हालांकि इस मंत्रिमंडल में जेन जी आंदोलन से जुड़े किसी चेहरे को शामिल नहीं किया गया है.