वाराणसी मंडल में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एस राजलिंगम ने की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, तथा जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इन क्षेत्रों की हुई सघन समीक्षाबैठक में सड़क निर्माण, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए।छात्रवृत्ति और कल्याण योजनाओं पर फोकसमंडलायुक्त ने छात्रवृत्ति योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिकतम पात्र बच्चों को लाभ सुनिश्चित हो, आवेदन लंबित न रहें और जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। कम लाभार्थियों पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारियों को स्वयं निगरानी के निर्देश दिए गए।आकांक्षी ब्लॉकों में लक्ष्य आधारित कार्यचंदौली (चहनियां), गाजीपुर (रेवतीपुर) और जौनपुर (रामपुर) आकांक्षी ब्लॉकों में न्यूट्रिशन सप्लीमेंट, आयुष्मान/गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और कैंप आयोजन जैसे पैरामीटर्स पर बेहतर प्रदर्शन के निर्देश दिए गए।स्वच्छता, जलापूर्ति और ऊर्जा* कोई भी सामुदायिक शौचालय या आरआरसी बंद न हो—स्पष्ट निर्देश* गाजीपुर को स्वच्छता में विशेष प्रयास करने के निर्देश* नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति में शिकायत निस्तारण और रोड रिस्टोरेशन की भौतिक प्रगति पर निगरानी* विद्युत विभाग को बिल सुधार योजना में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देशसड़क व सेतु परियोजनाओं में तेजीलोकनिर्माण विभाग और सेतु निगम को निर्माणाधीन सड़कों में तेजी लाने, बड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और 10-दिवसीय भौतिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों और ड्रेनेज के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया।उपलब्धियां और सुधार* गाजीपुर को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में प्रथम रैंक पर सराहना* चंदौली और अन्य जिलों को संबंधित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश* सीएम डैशबोर्ड/सीएमआईएस रैंकिंग सुधार पर विशेष जोरबैठक में जौनपुर और चंदौली के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।