धनबाद: मानव अधिकार प्रोटेक्शन संगठन के प्रदेश सचिव सह प्रदेश संगठन मंत्री सुदीष्ट कुमार ने धनबाद थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी मनोज पांडेय का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।प्रदेश सचिव सुदीष्ट कुमार ने कहा कि मनोज पांडेय एक कर्मठ, निष्पक्ष और मिलनसार अधिकारी हैं। पूर्व में वे धनसार थाना में पदस्थापित रहते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निष्पादन कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा जनता से संवाद और सहयोग पर आधारित रही है।उन्होंने आगे कहा कि मनोज पांडेय के धनबाद थाना में आने से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण होगा। क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में उनका अनुभव और नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर सुदीष्ट कुमार ने यह भी कहा कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन संगठन पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की भावना से कार्य करता रहेगा, ताकि आम जनता को न्याय और सुरक्षा का पूरा भरोसा मिल सके।मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और दोनों ने मिलकर क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान उनके साथ संगीत सिंह, पूर्व पार्षद अशोक पाल, महंत पांडे, गोपाल चटर्जी, शुभम बनर्जी समेत कई लोग उपस्थित रहे.