दुमका के दुधानी टावर चौक स्थित होटल हिंदुस्तान के एक कमरे से गोड्डा निवासी सादिक हुसैन अंसारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने कमरे में मौजूद महिला राधिका राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सादिक अपनी महिला मित्र के साथ बुधवार रात करीब 8:10 बजे होटल पहुंचा था।करीब 4 घंटे बाद रात 12:30 बजे कमरे के बेड पर गमछी में उसका शव बरामद किया गया।घटना के बाद होटल संचालक सीसीटीवी बंद कर फरार बताया जा रहा है।महिला के अनुसार सादिक खाना खाने बाहर गया था, लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।शोर मचाने पर मामले की जानकारी सामने आई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।प्रथम दृष्टया मामला यूडी केस प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।