धनबाद : जिले में विधि–व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद मंडल कारा एवं व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देशानुसार किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस श्री अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम ने परिसर की सुरक्षा, प्रवेश–निकास व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं संवेदनशील बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके।