धनबाद जिले में ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा दिया है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आभूषण दुकानों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है।पुलिस टीमों ने ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे,अलार्म सिस्टम, प्रवेश-निकास व्यवस्था, कैश मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्था की गहन जांच की। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सभी सुरक्षा उपकरण सक्रिय और कार्यशील स्थिति में रखें। साथ ही कैश लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।पुलिस ने ज्वेलरी व्यवसायियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। धनबाद पुलिस का कहना है कि इस तरह के नियमित सुरक्षा अभियान से अपराधियों पर लगाम लगेगी और जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।