धनबाद: हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद पहुंचे सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार को राजगंज थाना का नया प्रभारी (थानेदार) नियुक्त किया गया है। वे अब तक पुलिस लाइन में “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” पर थे। विभागीय सीमित परीक्षा पास कर एसआई बने संजीव कुमार को अब राजगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का डांडिया कार्यक्रम में भोजपुरी के फूहड़ गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया था। इसके साथ ही उनके ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी।अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज होने के बाद से राजगंज थाना प्रभारी का पद खाली पड़ा था और नए थानेदार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब संजीव कुमार की नियुक्ति के साथ ही इन कयासों पर विराम लग गया है।