टुंडी : सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से टुंडी प्रखंड अंतर्गत कदैयां एवं राजाभीठा पंचायत में आयोजित शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, मुखिया अनिता देवी, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया । उदघाटन के उपरांत विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, जाति, आय, आवासीय एवं जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र कई लाभुकों के बीच वितरण किया ।वहीं आंगनबाड़ी के नौनिहालों को स्वेटर वितरण किया। इसके अलावे लगभग आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं के बीच फल एवं दवाई इत्यादि दिया। वहीं सेवा अधिकार के तहत दी जाने वाली सेवाओं के बारे में आमजनों को जानकारी दिया और योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिले और त्वरीत समस्या का निराकरण हो इसको लेकर कर्मियों को दिशा निर्देश दिया भी दिया। मौके पर बीडीओ बी के पाण्डेय,सीओ सुरेश कुमार वर्णवाल,कदैयां मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, राजभीठा मुखिया अनीता देवी, जिप सदस्या दिव्या बास्की , फूलचंद किस्कू , समाजसेवी निमाय कुमार सिंह,पंस राजेश सिंह डा अनवर अंसारी, पंचायत सचिव श्री पति मराण्डी, झामुमो वरिष्ठ युवा नेता कृष्ण मुरारी चौधरी, आनंद महतो, डा अनवर अंसारी,छुटु अंसारी हाफिज शकील के अलावे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मी मौजूद थे।