रांची : सोमवार को वरिय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची जिला के अंतर्गत 05 वर्ष एवं उससे अधिक समय से लंबित उन सभी कांडों की समीक्षा की गई, जिनके अभियुक्तों का माननीय न्यायालय में विचारण लंबित है।बैठक के दौरान अभियुक्तों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जिन मामलों में गवाहों की गवाही लंबित है तथा न्यायालय द्वारा सम्मन जारी किया गया है, उनकी स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि सम्मन का शीघ्र तामिला कराते हुए गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।इसके अतिरिक्त समन्वय पोर्टल एवं I4C पोर्टल पर जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। लंबित वारंट, कुर्की, इश्तेहार एवं डिस्ट्रेस वारंट के त्वरित निष्पादन के लिए थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।वरिय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।