धनबाद: 6 दिसंबर को भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के द्वारा ग्रामीण इलाके के मिश्रडिह आसनबनी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। कैंप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह,चेयरमैन सलाहकार सह कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह ,नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डाक्टर जिम्मी अभिषेक, आजीवन सदस्य सह डाक्टर जी एन ओझा उपस्थित थे। एडवोकेट एस पी शर्मा वअरविंद पाठक, मो.कलीम एवं अन्य उपस्थित रहे। कैंप में रोड एक्सीडेंट से पीड़ित मदन सोरेन को कैंप में ही प्राथमिक सर्जिकल उपचार किया गया। कुमार मधुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप में 80 पुरूष एवं महिला ने शुगर, बी पी का जांच कराया एवं जरुरतमंदों मरीज़ों को दवा भी उपलब्ध कराया गया है।