■ वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा मंगलवार को कोतवाली थाना परिसर में शहर के बार संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।● बैठक में कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बार के अंदर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था।मारपीट या आपसी विवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बार संचालक अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों विशेष रूप से बाउंसरों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।इसका उद्देश्य आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।एसएसपी ने यह भी निर्देशित किया कि बार परिसर के भीतर होने वाली छोटी-से-छोटी झड़प या विवाद की सूचना तुरंत संबंधित स्थानीय थाना को दी जाए।पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बार के अंदर उत्पन्न विवाद सड़क तक न पहुंचे।जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में बार संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
Betpkr8, eh? Gotta say, the layout is pretty slick. I’m giving it a run for its money tonight, see if I can score big! Give it a shot: betpkr8