रांची : रांची में नवनियुक्त झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लांबा के साथ मंत्री दीपिका सिंह पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, और इरफान अंसारी भी उपस्थित थे।पदभार ग्रहण के बाद रामा खलखो ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरा करने का प्रयास करेंगी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।