राँची : ई ई एफ ग्राउंड टाटीसिलवे में कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी हेतु एक अति आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में मुख्य रूप समाज के अगुआ शीतल ओहदार उपस्थित रहे । ज्ञात हो कि आगामी 01 मार्च 2026 को प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची में कुड़मी समाज द्वारा कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार को वर्षों पुरानी मांगों से अवगत कराना है, तथा झारखंड सरकार को आगाह कर देना है कि यदि कुड़मी आदि परंपरा “बाईसी प्रथा” को पेसा कानून में शामिल नहीं किया गया और ग्राम सभा में कुड़मी समाज से सदस्य नहीं रखा गया अर्थात हमारा बोलने का अधिकार भी छिना गया तो समाज चुप नहीं रहेगा। इस बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो झारखंड आंदोलनकारी काशीनाथ महतो, आंदोलनकारी सुमित महतो, प्रधानाध्यापक सुरेश महतो, रांची जिला अध्यक्ष सोना लाल महतो, युवा समाजसेवी संतोष महतो, सरस्वती देवी, फुल्को देवी, सोनिया देवी, संगीता देवी, फागण देवी, मालती देवी, महावीर महतो, माथुर महतो, मनीष महतो, केदार महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।