रांची : राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य के संबंधित नगरीय क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। अधिसूचना के अनुसार 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी।नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को की जाएगी। प्रत्याशी 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा, वहीं मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।