रांची : झारखंड पुलिस को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। राज्य में पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों में पेट्रोलिंग हेतु 1477 बोलेरो और 849 बाइक आवंटित किए गए हैं।इन नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और तेज व प्रभावी होगी। खासकर दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच पहले से बेहतर हो सकेगी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री इन सभी वाहनों को औपचारिक रूप से जिलों के लिए रवाना करेंगे। इससे पहले रांची की सड़कों पर इन नए वाहनों की झलक देखने को मिल रही है। एक साथ बड़ी संख्या में खड़ी बोलेरो और बाइक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।सरकार का मानना है कि इन वाहनों के मिलने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।