रांची : झारखंड के सबसे बड़े भर्ती घोटाले जेपीएससी-02 मामले में अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 60 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच की शुरुआत कर दी है। इसमें झारखंड लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, कई वरिष्ठ अधिकारी, परीक्षक और ऐसे कई लोग शामिल हैं जो अब आईपीएस बन चुके हैं।आरोप है कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी कर नंबर बढ़ाए गए और मिलभगत से कई उम्मीदवारों को गलत तरीके से चयनित किया गया। सीबीआई ने इस मामले की जांच 2012 में शुरू की थी और 2024 में आरोपपत्र दाखिल किया। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है।यह मामला झारखंड में भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आने वाले दिनों में इस जांच के नए खुलासे हो सकते हैं जो पूरे राज्य में हलचल मचा सकते हैं।