रांची : आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया है. विनय चौबे ने रांची एसीबी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। विनय चौबे की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ACB की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक ने केस डायरी पेश करने के लिए समय देने का आग्रह किया। ACB के विशेष लोक अभियोजक के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई तक केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले में आगामी सुनवाई 4 अप्रेल को होगी. बता दें कि शराब घोटाला, वन भूमि घोटाला, सेवायत भूमि घोटाला समेत अन्य स्रोतों से आय अवैध तरीके से की गई कमाई की जानकारी एसीबी को मिली है। जिसके बाद एसीबी ने विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उसकी पत्नी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाते हुए आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इस संबंध में ACB ने कांड संख्या 20/2025 दर्ज की है।