बोकारो के चास स्थित मंडल कारा में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और अन्य स्थानों की सघन तलाशी ली।हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।