वाराणसी पुलिस ने हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। थाना राजातालाब क्षेत्र के कचनार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित “औरा हेवन स्पा” पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।हेल्पलाइन से मिली सूचना पर कार्रवाईपुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली सूचना के बाद एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 और राजातालाब थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।सूचना में बताया गया था कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने दबिश दी।मौके से 5 गिरफ्तारछापेमारी के दौरान पुलिस ने—2 ग्राहकों3 महिलाओंको मौके से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद कैश और प्रदीप कुमार पटेल शामिल हैं।नकदी और सामान बरामदपुलिस को मौके से—₹10,400 नकद6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन3 अनयूज्ड कंडोमबरामद हुए हैं।संचालक समेत दो आरोपी फरारप्रारंभिक जांच में भवन स्वामी की संलिप्तता भी सामने आई है। वहीं, स्पा संचालक सत्यवीर भारती और एक अन्य आरोपी अनिल कुमार मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।केस दर्ज, जांच जारीइस मामले में थाना राजातालाब में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस का सख्त संदेशवाराणसी पुलिस ने साफ किया है कि हेल्पलाइन के माध्यम से मिली हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।