राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार, 31 मार्च) एक दिवसीय बिहार दौरे पर नालंदा आ रही हैं. यहां वह नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. महामहिम के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर की सभी प्रमुख सड़कों को बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और राष्ट्रपति की यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू यहां ना सिर्फ नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी, बल्कि ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के उस प्राचीन अवशेषों को देखेंगी, जिसने सदियों पहले ज्ञान और शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में कार्य किया था.