बलियापुर : आगामी 4 फरवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर बलियापुर प्रखंड झामुमो की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक 10+2 हाई स्कूल मैदान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली और सचिव निर्मल रजवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में बतौर पर्यवेक्षक झामुमो के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो तथा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही बलियापुर प्रखंड के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 फरवरी को भारी संख्या में कार्यकर्ता धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचेंगे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए गांव-टोला स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।इस अवसर पर नेताओं ने झामुमो के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए बताया कि पार्टी की स्थापना 4 फरवरी 1972 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में हुई थी। अलग झारखंड राज्य आंदोलन को मजबूती देने के लिए शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो और एके राय एक मंच पर आए और झामुमो की नींव रखी।बैठक में झामुमो आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर मरांडी, लाल मोहन महतो, समीर मुर्मू, लक्ष्मी नारायण महतो, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेंब्रम, रमेश महतो, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अमीर, त्रिलोचन महतो, संतोष हेंब्रम, मिथुन मलिक, संतोष महतो, इमरान भारती, विकास महतो, श्याम पद मरांडी, बाणेश्वर मरांडी, विनोद मुर्मू, सुधीर हंसदा, शेख खातीर, सोनाराम हांसदा, राम किशन मरांडी, जग्गू हेंब्रम, पिंटू हांसदा, देवीलाल मुर्मू, जेठू महतो, मोहम्मद मसूद, बाबर खान, नरेश हेंब्रम, बबलू सोरेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक के माध्यम से बलियापुर प्रखंड झामुमो ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी।